सवाई माधोपुरएक घंटा पहले
यात्रा को रवाना करते अतिथि।
बौंली उपखंड मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ABVP(अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) इकाई बौंली ने स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह पूर्वक मनाई। इस दौरान स्वामी विवेकानंद संदेश भी यात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
ABVP नगर मंत्री मोहित गौड ने बताया कि विवेकानंद जयंती पर माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर से विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली गई। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मित्तल व चन्द्र प्रकाश सिंहल ने झंडी दिखाकर संदेश यात्रा का शुभारंभ किया। संदेश यात्रा में माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बालिका आदर्श विद्या मंदिर, एलबीएस एकेडमी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यहां ABVP के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी यात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान संदेश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से गुजरी। जहां पुष्प वर्षा कर संदेश यात्रा का स्वागत किया गया।आदर्श विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर संदेश यात्रा मुख्य बस स्टैंड, सदर बाजार, छोटा बाजार, अंबेडकर पार्क होते हुए आदर्श विद्या मंदिर स्कूल लौटी।
जिसके बाद आदर्श विद्या मंदिर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा ने की। वहीं मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख अंसार खलीफा रहे। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आगाज किया। इसी के साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।अंसार खलीफा ने विवेकानंद के जीवन को प्रेरणा का पर्याय बताया। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, लोकेश शर्मा,अमन राजौरा,शिव प्रकाश सेन, मोहित डंगोरिया,अमर सिंह गुर्जर,उदय सिंह,धर्म सिंह, कृपाशंकर सहित कई लोग मौजूद थे।
फोटो/वीडीओ-आशीष मित्तल
0 Comments