उदयपुर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लेकसिटी में सर्दी के सीजन में पहली बार दिन का पारा 26 डिग्री पहुंचा है जिससे दिन में ठंड का असर बढ़ गया है।
लेकसिटी में सर्दी के सीजन में पहली बार दिन का पारा 26 डिग्री पहुंचा है जिससे दिन में ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को दिन में धूप थी लेकिन ठंडी हवाओं से लोगों को ठिठुरन महसूस होती रही। लोग सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपड़े व जैकेट में नजर आए। वहीं, रात के तापमान में भी 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है रात का तापमान बीते दिनों से कई बार घटा है।
दिन का तापमान कई दिनों से 26.6 से 27 डिग्री के बीच था जो बुधवार को गिरकर 26 हो गया। अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे कम पहुंचा है। 29 व 25 नवंबर को यह 26.6 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते दिनों के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति
25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस था। 26 नवंबर को दिन का 28.6 और रात का 8.4 डिग्री था। 27 नवंबर को दिन का 29.3 और रात का 8.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 28 नवंबर को दिन का तापमान 28.0 और रात का 9.3 डिग्री रहा। 29 नवंबर को दिन का 26.6 और रात का 10.0 डिग्री रहा था। 30 नवंबर को दिन का 26.0 और रात का 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात के तापमान में भी 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है रात का तापमान बीते दिनों से कई बार घटा है।
दिसम्बर-जनवरी सर्दी का पीक सीजन
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एन.एस राठौड़ के अनुसार अब सर्दी का पीक सीजन शुरू हो चुका है दिसम्बर और जनवरी इन दो माह पीक सीजन होता है जिसमें दिन के और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलती है सबसे तेज ठंड इन्हीं माह में पड़ती है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
0 Comments