सीकर18 मिनट पहले
रानोली समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह कोहरा छाया रहा।
रात में कुछ देर तक उत्तरी हवा सक्रिय होने से सीकर में आज तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में 3 दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।इसके बाद सर्दी का असर बढ़ेगा।
खेत में रखे उपकरण पर ओस की बूंदें।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री था। तापमान में यह गिरावट रात को कुछ देर तक चली उत्तरी हवा के चलते आई है। लेकिन इसके बाद दक्षिणी हवा वापस सक्रिय हुई। केंद्र के मुताबिक फिलहाल अभी अगले 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा।
सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान
30 नवंबर | 4.0 |
29 नवंबर | 5.4 |
28 नवंबर | 5.5 |
27 नवंबर | 4.8 |
26 नवंबर | 3.5 |
0 Comments