सीकर5 मिनट पहले
5 डिग्री से ज्यादा तापमान होने पर भी सीकर में सुबह के समय फसलों पर ओस की बूंदें।
सीकर में बीते 2 दिनों से दक्षिणी हवा सक्रिय होने और रात के समय हल्के बादल छाए रहने से तापमान में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में रात का पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 1 दिसंबर तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद सर्दी का असर बढ़ेगा।
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक फिलहाल दक्षिणी हवा सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अभी अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में मौसम साफ रहेगा। वहीं उत्तरी के लंबे समय तक सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर महीने में सर्दी का असर तेज होगा। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। वही जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश में कई इलाकों में शीतलहर भी दर्ज की गई है।
सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान
28 नवंबर | 5.5 |
27 नवंबर | 4.8 |
26 नवंबर | 3.5 |
25 नवंबर | 3.7 |
24 नवंबर | 2.4 |
0 Comments