अलवर23 मिनट पहले
शहर विधायक को पानी की समस्या से अवगत कराते लोग।
अलवर शहर के वार्ड 13 में जगन्नाथजी मंदिर व पुलिस चौकी के आसपास पेयजल सप्लाई 40 मिनट की बजाय 15 मिनट होने से नाराज महिला-पुरुष शहर विधायक के पास पहुंचे। यहां वार्ड पार्षद ने कहा कि जब से पार्षद बना हूं। तभी पानी की समस्या जिम्मेदारों से सामने रखता आया हूं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने कहा कि सर्दी में यह हाल है तो गर्मी में क्या होगा।
10 से 15 मिनट पानी
पार्षद बोला कि 2019 में चुनाव के बाद से वार्ड 13 में पानी का संकट है। कई जगहों पर तो अधिक परेशानी है। करहीं 10 से 15 मिनट पानी आता है। वह भी दो दिन में एक दिन पानी पहुंचता है। अब विधायक से मिले हैं। ट्यूबवैल लगाने की मांग थी। लेकिन वहां जमीन में भी पानी है। इसलिए पानी की समस्या का दूसरा समाधान कराने की मांग की है। जग्गनाथजी मंदिर के आसपास पानी की अधिक परेशानी है। केवल सागर की टंकी से पानी सप्लाई होता है। लेकिन महज 10 से 15 मिनट पानी आता है। जिसकी शिकायत जलदाय विभाग के अधिकारियों से भी की है।
हर बार आश्वासन
महिलाओं ने कहा कि सर्दी में ये हाल है तो गर्मी में क्या होगा। हमारे यहां सरकारी टैंकर भी नहीं आते हैं। हमारे करीब 15 घरों में तो मुश्किल से 15 मिनट भी पानी नहीं आता है। अब केवल एक दिन पानी आता है। जलदाय विभाग कहता है कि 45 मिनट पानी सप्लाई होता है। लेकिन हकीकत में पानी बहुत कम आता है। महिला अनीता शर्मा ने कहा कि एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आता है। वह भी कुछ मिनट। अब एमएलए से मिले हैं। उन्होंने समाधान करने का आश्वासन दिया है।
0 Comments