जालोर23 मिनट पहले
स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर निकाली जा रही रथ यात्रा बुधवार को जालोर पहुंची।
स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर निकाली जा रही रथ यात्रा बुधवार को जालोर पहुंची। इस दौरान यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर बुधवार शाम को वाहन रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली शहीद भगतसिंह स्टेडियम के पास से रवाना होकर मुख्य बाजार में पहुंची। यहां से सदर बाजार, घांचियों की पिलानी, भारत माता चौक, वन वे रोड से कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए यह रैली होटल विजय पैराडाइज तक पहुंची।
कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम भंडारी ने बताया कि हेमू कालाणी ने सिंध प्रांत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति के लिए अलख जगाई थी। अंग्रेजों की गिरफ्त में आने के बाद हेमू कालाणी को मात्र 17 साल की उम्र में ही फांसी पर लटका दिया गया था। उनके बलिदान को जन जन तक पहुंचाने की कड़ी में यह रथ यात्रा निकाली जा रही है, जो आगे दूसरे जिलों में भी पहुंचेगी।
0 Comments