भीलवाड़ा32 मिनट पहले
गोताखोरों की मदद से शव को निकाला बाहर
भीलवाड़ा में गुरुवार को एक विवाहिता ने गांधी सागर तालाब में कूदकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ गई। विवाहिता पति से झगड़ा कर अपने घर से निकली थी। ऐसे में उसके परिवार के लोग भी उसके पीछे पीछे आ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद भीमगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और गोताखोर की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल मोर्चरी पहुंचाया।
भीमगंज थाना प्रभारी करणसिंह ने बताया कि गुरुवार को भवानी नगर निवासी फिजा पत्नी शौकत फकीर का उसके पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह अपने घर से दादा के घर जाने का कहकर निकल गई। इधर फिजा ने घर से निकलकर गांधी सागर तालाब में छलांग लगा दी। इस समय गांधी सागर के किनारे काफी संख्या में लोग मौजूद थे। जिन्होंने फिजा काे तालाब में कूदते देख पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। और महात्मा गांधी हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिजा की शादी को 4 साल ही हुए थे। ऐसे में उसके परिजनों को भी सूचना की गई है। साथ ही उसका विवाद किस कारण से हुआ। इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
0 Comments