उदयपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लेकसिटी में तापमान के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को दिन का तापमान 1.4 डिग्री घटकर 26.6 डिग्री पहुंच गया।
लेकसिटी में तापमान के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को दिन का तापमान 1.4 डिग्री घटकर 26.6 डिग्री पहुंच गया। यह दिन इस माह का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। जब तापमान इस सीजन में दूसरी बार 27 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ है इससे पहले 25 नवंबर को भी 26.6 डिग्री था। मंगलवार को दिनभर धूप रही लेकिन ठंडी हवाओं से ठिठुरन का अहसास होता रहा। लोग ऊनी कपड़े व जैकेट पहनकर सर्दी से बचाव करते नजर आए।
वहीं, रात के तापमान में लंबे समय बाद 0.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 9.3 डिग्री के मुकाबले 10 डिग्री रहा। हालांकि मामूली बढ़ोत्तरी होने के बावजूद रात में ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 26.6 और रात का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी रात का तापमान सामान्य तो दिन का सामान्य से 1 डिग्री नीचे बना हुआ है।
लेकसिटी में बीते 5 दिन का तापमान
25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम 8.8 डिग्री था। 26 नवंबर को अधिकतम 28.6 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 27 नवंबर को अधिकतम 29.3 और न्यूनतम 8.5 डिग्री रहा। 28 नवंबर को अधिकतम 28.0 व न्यूनतम 9.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, 29 नवंबर को अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एन.एस. राठौड़ के अनुसार अगले दो दिन में तापमान और गिरने की संभावना है जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।
तापमान और गिरने की संभावना, बढ़ेगी सर्दी
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एन.एस. राठौड़ के अनुसार अगले दो दिन में तापमान और गिरने की संभावना है जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ दिनों से ठंडी हवाओं के कारण यहां सर्दी का असर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
0 Comments