भीलवाड़ा36 मिनट पहले
सभी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेकर लौट रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बूंदी से गुजर रहे NH148D पर सथूर चौराहे से शक्करगढ़ के बीच में हुआ है। सभी घायलों को बूंदी के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी आगे से पूरी तरह तहस नहस हो गई।
हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है। और तीन घायल है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कोटा पहुंची। जिसमें भाग लेने के लिए भीलवाड़ा के जहाजपुर से पूर्व सरपंच रामसिंह की गाड़ी में कार्यकर्ता गए थे। बुधवार को सभी लौट रहे थे। इस दौरान सथूर चौराहे व शक्करगढ़ के बीच उनकी स्कार्पियो एक ट्रेलर से टकरा गई। इस गाड़ी में ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष व पार्षद अनिल उपाध्याय, सरपंच रामसिंह सहित कई कार्यकर्ता सवार थे। इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। और तीन घायल हो गए। घायलों को बूंदी के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
क्रेडिट – सतेंद्र दाधीच, जहाजपुर
0 Comments