रात को पारा जम गया: दिन में मौसम साफ रहा, सुबह खेतों में सफेद परत जमीं मिली



अलवर21 मिनट पहले

खेतों के आसपास यूं पाला पड़ने के बाद सुबह का सफेद परत जम गई।

शनिवार रात को अलवर जिले में सूखी सर्दी पड़ी। खेतों में पाला पड़ने से सुबह सफेद परत जमीं मिली। हाथ कंपकंपाने लगे। लेकिन कई जगहों पर पालेके हालत नहीं मिले। इस कारण जिले में भी तापमान अलग-अलग रहा। कहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास था। कहीं दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया। दिन में भी अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

दिन में मौसम साफ

जिले में दो दिन से मौसम पूरी तरह साफ है। शनिवार को दिन में शीतलहर का असर रहा। लेकिन धूप निकलने से राहत मिली। उसी तरह रविवार को भी दिन में मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी रही। रात बानसरू, नारायणपुर, मुण्डावर सहित अन्य जगहों पर बर्फ जमने जैसे हालत रहे। सुबह करीब 8 बजे तक कड़ाके की सर्दी रही। लेकिन धूप निकलने के बाद राहत मिली।

बानसूर के आसपास के गांवों में इस तरह पारा पड़ा।

फसलों को फायदा

किसाानों का कहना है कि यह सर्दी फसलों के लिए ठीक है। दिन में मौसम साफ रहनेसे फसलों को नुकसान हीं है। आगामी कुछ दिन तक तेज सर्दी का असर रह सकता है। गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। वहीं अगेती सरसों की फसलों के लिए अधिक पारा पड़ने से नुकसान हो सकता है।

खेत के बगल में पाले से सफेद परत जमी। वहीं खेती को पाले से बचाने के उपाय।

खेत के बगल में पाले से सफेद परत जमी। वहीं खेती को पाले से बचाने के उपाय।

चिकानी के पास 7 डिग्री तापमान

जिले में चिकानी के आसपास 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्रीरहा। लेकिन बानसूर के आसपास के क्षेत्र में नयूनतम तापमान 2 डिग्री तक रहा। यहां रात को कड़ाके की सर्दी पड़ी है। जिसके कारण पाला पड़ा है।

7 डिग्री – 16

खबरें और भी हैं…



Source link


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
khabarplus

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *