जयपुर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान संस्कृत अकादमी ने अपने अखिल भारतीय महाकवि माघ पुरस्कार के साथ राज्य स्तरीय पुरस्कारों की राशि में भी अभिवृद्धि करते हुए वर्ष 22-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
राजस्थान संस्कृत अकादमी ने अपने अखिल भारतीय महाकवि माघ पुरस्कार के साथ राज्य स्तरीय पुरस्कारों की राशि में भी अभिवृद्धि करते हुए वर्ष 22-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अकादमी की अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान संस्कृत अकादमी की कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में अखिल भारतीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों की राशि में यह अभिवृद्धि की गई है।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया- काव्य की गद्य पद्य और नाट्य विधा में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान महाकवि माघ पुरस्कार के अन्तर्गत दी जाने राशि अब 1 लाख 21 हजार रुपए की होगी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कारों में पद्मश्री मंडन मिश्र पुरस्कार, पंडित अंबिकादत्त व्यास पुरस्कार एवं नव प्रतिभा पुरस्कार के अंतर्गत सर्वोत्कृष्ट रचना को दी जाने वाली पुरस्कार राशि 51 हजार की होगी। डॉ. कोचर ने बताया की पुरस्कार और विभिन्न सम्मानों के लिए आवेदन, नियमावली और पुरस्कारों का विवरण राजस्थान संस्कृत अकादमी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकता हैं। आवेदक को अपना आवेदन 20 दिसंबर 2022 को शाम 6:00 बजे तक संपूर्ण प्रविष्ठियां पूर्ण कर अकादमी कार्यालय में भेजना होगा।
0 Comments