भीलवाड़ा29 मिनट पहले
युवक ने खुद को लगा दी आग।
भीलवाड़ा में शुक्रवार शाम को एक युवक ने अपने उपर डीजल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद युवक बचने के लिए सड़क पर भागता रहा। उसकी मां उसे बचाने के लिए उसपर मिट्टी व पानी डालती रही। काफी देर बाद युवक की आग बुझाकर उसे शाहपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हाॅस्पिटल पहुंची है। युवक द्वारा अपने आप को आग लगाने के पीछे सामाजिक विवाद और उसके साथ मारपीट को कारण माना जा रहा है। इस घटना को लेकर युवक की मां ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
फूलियाकलां थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया की बडला निवासी गीता देवी पत्नी धन्ना लाला कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह उसके गांव में रहने वाले अशोक कुमावत, तेजमल, नोरत कुमावत सहित कुछ लोग उसके घर आए। और उसके बेटे छोटू कुमावत से लड़ाई झगड़ा कर उसे साथ मारपीट की। इस घटना से छोटू अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। और आवेस में आकर उसने घर में रखे डीजल को अपने सिर पर डालकर सड़क पर ही खुद को आग लगा दी। आग लगने के बाद उसकी मां गीता ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग काफी तेजी से बढ़ गई। जिसके बाद छोटू पर पानी डालकर आग को बुझाया। छोटू काफी झुलस गया था। जिसे तुरंत शाहपुरा हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।
क्रेडिट – कमलेश शर्मा, फूलिया कलां
0 Comments