डूंगरपुर15 मिनट पहले
डूंगरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आने से पहले यूथ कांग्रेस की ओर से समर्थन यात्रा निकाली गई।
डूंगरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आने से पहले यूथ कांग्रेस की ओर से समर्थन यात्रा निकाली गई। यूथ कांग्रेस ने पूरे शहर में वाहन रैली निकालते हुए युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों से जुड़ने की अपील की। वहीं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
डूंगरपुर युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अभिलाष बागड़िया के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवा और किसान वर्ग को आमंत्रण दिया गया। रैली जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। इसके बाद रैली कलेक्ट्री रोड होते हुए तहसील चौराहे से घूमकर वापस गांधी आश्रम के पास पहुंची। जिलाध्यक्ष अभिलाष बागड़िया ने युवाओं, किसानों, व्यापारियों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। प्रदेश सचिव रेखा कलासुआ, महासचिव कन्हैया डामोर, डूंगरपुर अध्यक्ष संजय परमार, प्रवीण गमेती, एनएसयूआई अध्यक्ष अरविंद यादव, मगन मोर, रमेश कोटेड, राजू कलासुआ, समीर गांधी, गोविंद अहारी, राजू खराड़ी, नरेश, कपिल, ऋषिकेश, बंटी, राजू डामोर मौजूद रहे।
0 Comments