राजसमंद9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजनगर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने और दस्तावेज छीनने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला राजसमंद का है। परिवहन विभाग में राजकार्य में बाधा डालने के आरोपी को राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार डाड ने राजनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट के मुताबिक 4 अक्टूबर को दोपहर के 1 बजे राजसमंद परिवहन विभाग कार्यालय में गोविंद नारायण जोशी नाम के युवक ने हंगामा मचा दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गोविंद नारायण जोशी एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचा था। उसने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कहा। उसे नियमानुसार ट्रायल देने को कहा तो बिना ट्रायल दिए जबरन लाइसेंस बनाने का दबाव बनाया। अधिकारी-कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगा। साथ ही सरकारी दस्तावेज हाथ से छीन लिए।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में कार्यवाही की गई। टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सरकारी कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की कर सरकारी दस्तावेज ले जाना स्वीकार किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संग्राम सिंह व कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह, मांगी लाल व शिव लाल शामिल रहे।
0 Comments