सवाई माधोपुर22 मिनट पहले
सवाई माधोपुर में निकलती विवेकानंद संदेश यात्रा।
खेतड़ी से शुरू हुई स्वामी विवेकानंद की संदेश यात्रा शुक्रवार दोपहर को सवाई माधोपुर पहुंची। यात्रा के सवाई माधोपुर पहुंचने पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर हजारों की तादात में लोग यात्रा में शामिल हुए।
स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा के सह संयोजक जयसिंह भारद्वाज ने बताया कि 19 नवम्बर को खेतड़ी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विवेकानंद संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद यात्रा शुक्रवार दोपहर को गंगापुर सिटी से सवाई माधोपुर पहुंची। स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा इंदिरा मैदान से शर्मा होटल, मुख्य बाजार, चौथ का बरवाड़ा बस स्टेंड, टोंक रोड से आस्था सर्किल पर पहुंची। यात्रा में सबसे आगे विवेकानंद संदेश यात्रा के पायलट वाहन के पीछे तिरंगा लिए हुए घुड़सवार और पीछे तिरंगा बाइक रैली के पीछे तिरंगा लिए हुए शाखा के सदस्य चल रहे थे।
यात्रा के दौरान मौजूद लोग।
यात्रा करीब पांच बजे आस्था सर्किल पहुंची। जहां पर नुक्कड़ नाटक, आडियो, वीडियो से स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर संदेश और सिद्धांतो के बारे में प्रकाश डाला गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया। जिसके बाद विभिन्न कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान संयोजक मधुसूधन गर्ग, सह संयोजक जयसिंह भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, दिनेश गर्ग, हरिप्रसाद गुप्ता, देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments