श्रीगंगानगरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पदमपुर नगर पालिका।
स्टेट इलेक्शन कमीशन ने श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर नगर पालिका के वार्ड 21 में पार्षद पद के लिए होने वाला उपचुनाव पोस्टपोंड कर दिया है। कमीशन ने बुधवार देर रात इसकी घोषणा की। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि चीफ इलेक्शन ऑफिसर और स्टेट इलेक्शन कमीशन के सैक्रेट्री के अनुसार पदमपुर नगर पालिका के वार्ड 21 के उप चुनाव की वोटर लिस्ट तैयार करने में कमीशन के निर्देशों की पालना में सावधानी नहीं बरती गई।
वोटर लिस्ट बनाने में बरती लापरवाही
इस विधानसभा की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया गया है, इसके डेटाबेस को आधार नहीं बनाया गया। इस कारण नगर पालिका के वार्ड 21 के उपचुनाव की वोटरलिस्ट गलत तैयार की गई। इसी कारण इलेक्शन कमीशन ने नगरपालिका पदमपुर के वार्ड 21 के उप चुनाव के लिए अब तक हुई प्रक्रिया को निरस्त घोषित किया है।
दोषी अधिकारी, कर्मचारी सस्पेंड
कलेक्टर स्वामी ने बताया कि साथ ही इस वार्ड के सदस्य के उप चुनाव के लिए जारी की गई लोक सूचना को तुरंत प्रभाव से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। अब वोटर लिस्ट की जांच कर इसे शुद्ध किया जाएगा। गलत वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
कल होना था उपचुनाव
पदमपुर नगर पालिका के वार्ड 21 के पार्षद के लिए उपचुनाव शुक्रवार को होना था। इसके लिए इन दिनों प्रक्रिया चल रही थी। यहां भाजपा पार्षद काजल सोनी का सरकारी सेवा में चयन होने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद खाली था। चुनाव के लिए केवल दो ही कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन फाइल किए थे। इसमें भाजपा ने नीलम शर्मा और कांग्रेस ने अलका चावला को कैंडिडेट बनाया था।
0 Comments