नहर में दो शव मिले: नांता में बायीं मुख्य नगर व उम्मेदगंज तालाब से डेड बॉडी मिली, एक डूबे युवक की तलाश जारी




कोटा42 मिनट पहले

शहर में अलग अलग थाना क्षेत्र में नहर से दो शव निकाले गए।

शहर में अलग अलग थाना क्षेत्र में नहर से दो शव निकाले गए है। जबकि एक डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। निगम की गोताखोर टीम युवक की तलाश में जुटी है। गोताखोर टीम नहर नहर 8 किलोमीटर का एरिया तलाश कर चुकी। अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। सुबह फिर से डूबे युवक की तलाश शुरू की जाएगी।

निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि बुधवार रात को कोटड़ी छावनी इलाके में दायीं मुख्य नहर में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। टीम ने रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन युवक का पता नहीं लगा। सुबह, फिर से युवक की तलाश शुरू की। सर्च करते हुए टीम करीब 7 किलोमीटर दूर उम्मेदगंज तालाब पहुंचीं। तालाब में एक बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव मिला। जिसे तालाब से बाहर निकला। महिला की पहचान कमला देवी (60) निवासी सुर सागर के रूप में हुई। कमला देवी 28 नवंबर से लापता थी। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

इधर कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता हेड में नहर मेंअज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। हेड कांस्टेबल भगवान सहाय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। हुलिए के आधार पर उसकी उम्र 50 साल के करीब है। चेहरे पर सफेद दाढ़ी बड़ी हुई है।नीली जीन्स पहन रखी है। पहचान सम्बंधी दस्तावेज नहीं मिले।

खबरें और भी हैं…



Source link


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
khabarplus

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *