दो देवरों ने भाभी के साथ किया गैंगरेप: पति मजदूरी करने गया था, रसोई में चाय बनाने गई थी पीड़िता



बयाना (भरतपुर)29 मिनट पहले

रविवार को बयाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और बयान दर्ज किए। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भरतपुर में दो देवरों ने भाभी के साथ गैंगरेप किया। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया उस वक्त महिला का पति मजदूरी पर गया हुआ था। दोनों देवर आए तो भाभी उनके लिए चाय बनाने रसोई में गई थी। उसी वक्त देवरों ने भाभी के साथ गैंगरेप किया। मामला शुक्रवार देर रात भरतपुर के बयाना के गढ़ी बाजना थाना इलाके का है।

बयाना सीओ सर्किल के गढ़ी बाजना थाना इलाके के एक गांव में देवरों ने जान से मारने की धमकी देकर 25 साल की भाभी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना को लेकर पीड़िता के पति ने शनिवार को गढ़ी बाजना थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी युवकों में से एक पीड़िता के पति के चाचा का लड़का और एक मामा का लड़का है। रविवार को गढ़ी बाजना थाना पुलिस पीड़िता को लेकर बयाना सीएचसी पहुंची। जहां पीड़िता का मेडिकल कराया गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता के पति के बयान दर्ज किए हैं।

महिला ने शनिवार को थाने पहुंचकर देवरों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार को वह जेसीबी मशीन लेकर काम पर गया हुआ था। रात करीब 10 बजे उसके चाचा का लड़का और मामा का लड़का घर पर आए। नजदीकी रिश्तेदार होने के कारण उसकी पत्नी उनके लिए चाय बनाने लगी, तभी दोनों आरोपियों ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए पकड़ लिया और उसके साथ रेप किया। महिला चिल्ला न सके इसके लिए उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इसके बाद शनिवार सुबह जब पीड़िता का पति काम से घर लौटा तो पत्नी ने आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के पति ने गढ़ी बाजना थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

एसएचओ महेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी रिश्ते में महिला के देवर लगते हैं। महिला के पति की शिकायत पर गैंग रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले का अनुसंधान सीओ की ओर से किया जा रहा है। बयाना सीएचसी में महिला का मेडिकल कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एक आरोपी भारतीय सेना में फौजी है।

खबरें और भी हैं…



Source link


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
khabarplus

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *