जोधपुर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
आगामी फरवरी का महीना जोधपुर के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार G20 समूह के डेलिगेट्स का सम्मेलन जोधपुर में होने जा रहा है। इसमें भाग लेने अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ से डेलिगेट्स जोधपुर आएंगे।
वे यहां के कल्चर, हेरिटेज व हैंडीक्राफ्ट से तो रूबरू तो होंगे ही, साथ ही एंप्लॉयमेंट पर बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में एंप्लॉयमेंट को लेकर नियम बनाए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब विश्वभर से आने वाले डेलिगेट्स की मेजबानी जोधपुर करेगा।
G-20 समिट का आयोजन भारत कर रहा, 2-3 फरवरी को जोधपुर में कॉन्फ्रंेस
1 फरवरी की शाम डेलिगेट्स जोधपुर पहुंचेंगे। जोधपुर में 2 फरवरी को उद्घाटन होगा और 3 फरवरी को समापन होगा। इस दौरान डेलिगेट्स 2 फरवरी को मेहरानगढ़ में डिनर करेंगे। 3 फरवरी को ओसियां के सेंड ड्यून पर डिनर करेंगे।
सोजती गेट व घंटाघर में शॉपिंग के लिए 4 फरवरी को घूमेंगे। डेलिगेट्स को जोधपुर की ताज हरि, इंडाना और रेडिसन होटल में ठहराया जाएगा। G20 के सदस्य देश में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ हैं।
जोधपुर राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर होने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भी है। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को यहां के कल्चर के साथ हेरिटेज लुक व हैंडीक्राफ्ट से रूबरू करवाने के लिए जोधपुर को चुना गया है। थार के धोरों के साथ-साथ रजवाड़ी लाइफस्टाइल का अहसास करने के लिए जोधपुर बेहतर शहर है। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि G-20 समिट का आयोजन भारत कर रहा है। इसका इनोग्रल इवेंट उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर को होगा।
किले में डिनर, ओसियां के धोरों पर जाएंगे
डेलिगेट्स किले में डिनर करेंगे। ओसियां में धोरों का आनंद उठाएंगे। साइट विजिट के दौरान जोधपुर की नई सड़क से घंटाघर तक का भ्रमण करेंगे। 1 फरवरी की शाम डेलिगेट्स पहुंचेंगे और 2 फरवरी को वर्किंग ग्रुप ऑन एंप्लॉयमेंट सेशन का इनोग्रेशन होगा। 3 फरवरी को समापन होगा। होटल इंडाना में कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी।
उदयपुर व जयपुर में भी होगी कॉन्फ्रेंस
भारत अगले वर्ष नई दिल्ली में G-20 समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 17वां G-20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा।
इसके बाद भारत दिसंबर 2022 से G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। दिसंबर 2022 में इसका इनोग्रल उदयपुर में होगा। राजस्थान के तीन शहर इस बार इस समूह की मेजबानी करेंगे। उदयपुर व जोधपुर के साथ जयपुर में भी कॉन्फ्रेंस होंगी।
0 Comments