- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jalore
- After Sambhar Tragedy Ghalifa Khar Made New Abode, Will Return Home After Increasing Family In 6 Months, Migratory Birds Arrived By Flight
जालोरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फोटो सुदर्शन व्यास।
सांचौर-चितलवाना के रणखार व गलीफा खार में इस साल काफी प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं, जो 5 से 7 हजार किमी की उड़ान भरकर आए हैं। इनमें कई दुर्लभ पक्षी हैं। यह पक्षी अमेरिका, भूटान, अफ्रिका, चाइना, इंग्लैंड सहित अन्य देशों के हैं, जो करीब छह महीने बाद लौट जाएंगे। जालोर के रणखार व गलीफा खार में दिखे दुर्लभ पक्षियों का सांभर झील पसंदीदा स्थल रहा है।
इधर, वन विभाग ने भी प्रस्तावित वेटलैंड गलीफा खार तथा रणखार में प्रवासी पक्षियों का सर्वे भी करवाया है। सांचौर का रणखार व गलीफा खार 15 से 20 किमी एरिया में फैला है। यह क्षेत्र सुनसान और काफी सुरक्षित है। यहां बारिश का पानी रहता है। लूणी का ओवरफ्लो भी इस ओर आता है। लवणीय भूमि होने से बारिश का पानी भी लंबे समय तक नहीं सूखता है। मछलियों की तादाद अच्छी होने से भोजन भरपूर।
0 Comments