जयपुर में युवक ने किया सुसाइड: कमरे में फंदे से लटका मिला, पत्नी छोड़कर गई थी पीहर



जयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करधनी इलाके में रहने वाले जितेंद्र सिंह ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

जयपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने सुसाइड कर लिया। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।

SHO हीरालाल सैनी ने बताया कि मृतक जितेंद्र सिंह (40) निवारू रोड करधनी का रहने वाला था। वह परिवार के साथ यहां रहता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसके दो भाई और वह फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। वह नशे का आदी था। करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी पीहर चली गई थी। जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में बेडसीट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

सुबह करीब 7 बजे उसका भाई नरेंद्र उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचा। कमरे में जाकर देखने पर जितेंद्र फंदे से लटका मिला। सुसाइड का पता चलने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। करधनी थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। मौका-मुआवने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि पत्नी के पीहर जाने के बाद से वह तनाव में था। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
khabarplus

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *