जयपुरएक घंटा पहले
दीपावली के लिए शॉपिंग पर निकली तीन बहनों को बदमाशों गिरा कर चैन लूट की। घटना मालवीय नगर पुलिया के नीचे रेलवे लाइन से पास की हैं।21 तारीख को 20 वर्षीय काजल,15 वर्षीय सलोनी और 12 वर्षीय वैभवी स्कूटी से शॉपिंग कर घर लौट रहे थे। मालवीय नगर पुलिया के पास नाला क्रास करने के 100 मीटर आगे जाकर पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने पहले उन्हे टक्कर मार नीचे गिराया। फिर सलोनी की सोनी की चेन तोड़ कर भाग गए। ये बदमाश हिम्मत नगर की ओर भागे थे। इन बदमाशों ने ना हैलमेट पहन रखा था ना ही चेहरे पर कोई मास्क लगा रखा था। घटना के दौरान तीनों बहने स्कूटी से गिरने से घायल हो गई।
दीपावली मनाने चले गए परिवार के साथ गांव
घायल लड़कियों के पिता विक्रमसिंह ने बताया कि दीपावली पर परिवार में पैनिक ना हो इस लिए दीपोत्वस पर गांव चले गए। गांव से लौटने पर 29 तारीख को पुलिस को घटना की जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया। बजाज नगर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। विक्रम ने बताया कि बेटियां शॉपिंग कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने स्कूटी पर पीछे बैठी बेटी सलोनी की चैन तोड़ी फिर उन्हे टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया। जिससे काजल के घुटने का टकना टूट गया साथ ही लिगामेंट का 20 दिन बाद ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं सलोनी के हथेली रोड़ पर घिस गई जिससे उसके हाथ ही हड्डी दिखानी देने लगी। तीसरी और सबसे छोटी बेटी बीच में बैठी थी उसके पैर की छोटी उंगनी में चोट लगी वह फैक्चर आया हैं।
चैन स्चैकर कर रहे आर्थिक और शारीरिक नुकसान
यह पहला वाक्या नहीं जब किसी के साथ बदमाशों ने यह हरकत की हैं। इससे पहली स्नैचरो ने बुजुर्ग लोगों के साथ भी यह वारदात की। जिस में उन्हे ना केवल आर्थिक नुकसान दिया अपितु जीवन भर का शारीरिक नुकसान भी दिया। जवाहर नगर,मालवीय नगर,आदर्श नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में कई वारदाते ऐसी हुई जिस में बदमाशों ने राह चलते लोगों को धक्का देकर मारपीट कर के लूट की हैं।
0 Comments