चूरू26 मिनट पहले
चूरू जिले के बालरासर तंवरान गांव में एक खेत की तारबंदी पर बर्फ की बूंदें जमी नजर आई।
चूरू जिले में शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। यहां लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। रविवार के बाद सोमवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह खेतों में फसलों और तारबंदी पर बर्फ जमी नजर आई। शीतलहर के अलर्ट के कारण जिला प्रशासन ने पहली से 5वीं क्लास तक की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा रखी है।
लगातार तापमान माइनस में रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में खेतों में बर्फ जमी दिख रही है। गांव घांघू में खुले में रखे पानी के कुंड में बर्फ जम गई।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की ओर भी गिरावट होने की संभावना है। राज्य में अतिशीलहर व पाले का दौर 18 जनवरी तक जारी रहेगा। 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहने की संभावना है।
कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि कड़ाके की सर्दी से अब सरसों, इसबगोल और चने की फसल को नुकसान होने के आसार है। सरसों के पतों पर बर्फ जमने से वह खराब हो जाएगी। चने की फसल के पतों पर भी बर्फ जमने से उसकी बढ़ोतरी नहीं होगी। किसानों को अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए रोजाना शाम के समय करीब 15 से 20 मिनट तक सिंचाई करनी चाहिए। इसके अलावा शाम के समय घास जलाकर फसलों पर धुआं भी करना चाहिए और गंधक के तेजाब का छीड़काव करना चाहिए।
पिछले 5 दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान-:
दिन | न्यूनतम | अधिकतम |
12 जनवरी | 9.6 डिग्री | 25.1 डिग्री |
13 जनवरी | 8.4 डिग्री | 25.1 डिग्री |
14 जनवरी | -0.7 डिग्री | 16.2 डिग्री |
15 जनवरी | -2.5 डिग्री | 18.0 डिग्री |
16 जनवरी | -2.5 डिग्री | — |
0 Comments