चित्तौड़गढ़12 मिनट पहले
तापमान बढ़ने के बावजूद भी ठंड का असर देखा जा रहा है।
चित्तौड़गढ़ में लगातार तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में अभी भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल मौसम अभी पूरी तरह साफ है। जबकि कुछ दिनों पहले ही बादल छाए हुए थे। बादलों के छंटने के बाद से ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
रात के पारे में हुए बढ़ोतरी
मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारे में बढ़ोतरी हुई है जबकि दिन का पारा एक ही है। हालांकि ठंड का असर भी अच्छा है। चित्तौड़गढ़ में तीन दिन पहले बादल छाए हुए थे। जिसके छंटने के बाद पारा बढ़ने लगा। वैसे तो आधे नवंबर में ठंड नहीं पड़ी, और आधे नवम्बर महीने में मौसम में उतार चढ़ाव बना रहा। इससे पहले नवंबर महीने में ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक चला गया था लेकिन उसके बाद उसमें लगातार वृद्धि हुई है।
सर्दी के कपड़े खरीदते लोग।
24 घंटे तक मौसम रहा शुष्क
पिछले 24 घंटाें के दौरान चित्तौड़गढ़ का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। नवंबर महीने में उत्तर भारत में पांच पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर आए। इनमें से सिर्फ दाे प्रभावी थे, जबकि तीन कमजाेर रहे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण उत्तर भारत के पहाडों पर बर्फबारी नहीं हुई। इस वजह से हवाओं की दिशा उत्तरी हाेने के बाद भी न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। वर्तमान में भी एक कमजाेर पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन-रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हाे रहा है।
0 Comments