सिरोही4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोहिड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सिरोही के रोहिड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी और सास पर हमला करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहिड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण राम ने बताया कि भूला गांव में गश्त के दौरान उपला भुलासे पाड़ा डगरिया जाने वाले रास्ते से पुलिस ने चाकू के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह खेतों की ओर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछे कर उसे पकड़ लिया और उसके हाथ में चाकू देखकर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह मटावला फली मोरस का रहने वाला है और उसका नाम ओबाराम (30) पुत्र रावता राम गरासिया है। ओबाराम ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उसकी सास और पत्नी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। नीचे गिरने की वजह से उसके पैर में गंभीर चोट आई है। वह अपनी पत्नी और सास पर हमला करने के लिए जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
0 Comments