श्रीगंगानगर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रविवार आधी रात को भारत-पाक बॉर्डर पर BSF जवानों ने घुसपैठिया को मार गिराया।
पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक घुसपैठिया को BSF ने मार गिराया। आरोप है कि वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने उसे ललकारा। नहीं रुका तो जवानों ने फायरिंग की, जिसमें वह ढेर हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पाकिस्तान ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद BSF ने शव पुलिस को सौंप दिया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से सटे बॉर्डर का है।
हरमुख पोस्ट के पास हुई कार्रवाई
श्रीकरणपुर के गांव मांझीवाला के पास BSF की हरमुख पोस्ट पर जवानों को रविवार देर रात एक युवक की एक्टिविटी नजर आई। जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा। वह नहीं रुका। जवानों ने उस पर फायर किए। इसी दौरान एक गोली युवक को लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से सटे बॉर्डर पर रविवार आधी रात को एक घुसपैठिया को मार गिराया गया। उसके पास से बरामद चीजें।
युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वह पाकिस्तान के किस इलाके का था या तारबंदी को पार कर कहां जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को श्रीकरणपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
दस रुपए पाकिस्तानी करेंसी मिली
घुसपैठिया के पास से दस रुपए की पाकिस्तानी करेंसी, एक सिगरेट की डिब्बी, एक छोटी रस्सी, माचिस, लाइटर आदि सामान मिला है। बीएसएफ ने इस बारे में पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग भी की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने घुसपैठिया का शव लेने से इनकार कर दिया।
0 Comments